सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 01 से 27 तक समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनसमस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर लोगों को विकास का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम स्थल में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी के जीवनी का प्रदर्शनी लगाकर आमजनों को जानकारी दी गई मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद मा भोजराज नाग जी ने कहा की शासन की मंशा अनुरूप समाधान शिविर जैसे आयोजनों से सरकार और प्रशासन आम जनता की समस्याओ से सीधे जुड़कर त्वरित समाधान करती है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन की ओर तेजी से अग्रसर है। साथ ही उन्होंने रेलवे भूमि में बसे लोगों की समस्या पर भी गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की जनहित के कार्यों मे तत्काल निर्णय लेकर जनता को राहत पहुंचाई जाए।मुख्य रूप से राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री यशवंत जैन जी, प्रदेश प्रवक्ता व छाया विधायक डौण्डी लोहारा देवलाल ठाकुर, भाजपा जिला बालोद के अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा एवं विशेष अतिथियों में नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया , भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, महामंत्री रमेश गुजर ,निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी , सुरेश जायसवाल,महेंद्र पिपरे,महेंद्र सिंग,किरण सिंहा , श्याम जायसवाल, सागर ग़नीर एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी ने समाधान शिविर को जनहित में उत्कृष्ट पहल बताया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सराहना की, इस अवसर पर दल्ली राजहरा के पार्षद गण व नगर वासियो की भी उपस्थिति रही।
सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 01 से 27 तक
byINDIA STAR NEWS
-
0